Move to Jagran APP

दीपावली आज, रोशनी से नहाएगा गांव व शहर

दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर तराई में गांव से शहर तक उत्साह चरम पर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 11:19 PM (IST)
दीपावली आज, रोशनी से नहाएगा गांव व शहर
दीपावली आज, रोशनी से नहाएगा गांव व शहर

महराजगंज:

loksabha election banner

दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर तराई में गांव से शहर तक उत्साह चरम पर है। घरों को अभी से रंग-बिरंगी झालरों व दीपों की दुधिया रोशनी से जगमग करने में जुटे हैं। पूरे दिन महिलाएं और बच्चे पर्व की तैयारी में व्यस्त रहे। एक दिन पूर्व से ही मकान, दुकान संग सरकारी कार्यालयों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजावट शुरू कर दी गई है। चहुंओर उत्सव का माहौल रहा।

उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं.दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि दीपावली कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या को मनाई जाती है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 27 अक्टूबर रविवार को ही दिन में 11 बजकर 51 मिनट से लग रही है, जो 28 अक्टूबर को सुबह दिन में 09 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। इस प्रकार उदया तिथि में अमावस्या का मान सूर्योदय से तो नहीं मिल रहा है, परंतु अमावस्या के साथ ही प्रदोष काल का भी बहुत ही उत्तम योग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों के अनुसार दीपावली के पूजन में प्रदोष काल अति महत्वपूर्ण होता है। इसके अतिरिक्त इस दिन सूर्योदय के बाद से चित्रा नक्षत्र पूरा दिन से रात में 04:24 तक व्याप्त रहेगा। साथ ही सूर्योदय से रात 11:47 बजे तक विष्कुम्भ योग तथा पद्म योग व्याप्त रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अमावस्या व्यापिनी महानिशिथ काल का सुंदर योग मिल रहा है। महानिशिथ काल की पूजा मध्यरात्रि 12:50 से 03:04 बजे के मध्य की जाएगी, साथ ही स्थिर सिंह लग्न रात 12:50 बजे से 03:04 बजे तक है, जो पूजन के लिए भी अति महत्वपूर्ण, अति शुभ एवं कल्याणकारी मुहूर्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.