Move to Jagran APP

गरीबों की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार : सांसद

भारतीय जनता पार्टी गरीबों व किसानों की सची हितैषी है। भाजपा जो कहती है करती है। जिस देश का किसान खुशहाल होगा वह देश निश्चित रूप से तरक्की करेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 11:35 PM (IST)
गरीबों की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार : सांसद
गरीबों की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार : सांसद

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी गरीबों व किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा जो कहती है, करती है। जिस देश का किसान खुशहाल होगा, वह देश निश्चित रूप से तरक्की करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है।

loksabha election banner

यह बातें सांसद पंकज चौधरी ने रविवार को फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के धानी मंडल के धानी बाजार चौराहे से संकल्प यात्रा शुरू करने के पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। संकल्प यात्रा धानी बाजार से राममपुर डोडघाट चौराहा , गुलरिया, हथिगढ़वा, बेलनहवा चौराहा, बैसार,बरडाड चौराहा, बरगाहपुर होते हुए करमहा ग्राम में समापन हुआ। जहां पुन: जनसभा हुई।

फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता सुख के लिए नहीं देश के लोगों व देश के लिए सत्ता संभाली है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, डॉ उमेश मणि त्रिपाठी, फरेंदा चेयरमैन राजेश जायसवाल, राधेश्याम मणि त्रिपाठी, डॉ कुंवर पाल सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, अर्जुन साहनी, छट्ठू सिंह, अशोक अग्रहरी, नीतेश मिश्रा, गामा यादव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.