तिरंगा यात्रा निकाल लिया देश सेवा का संकल्प
लोकरंजन महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन की सुबह राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति का भाव जगा
महराजगंज : लोकरंजन महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन की सुबह राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति व सछ्वावना के नाम रही। सुबह 8.30 बजे जीएसबीएस से सछ्वावना दौड़ शुरू हुई तो सुबह 10 बजे से शहर में निकली तिरंगा यात्रा ने बच्चों, नौजवानों संग बुजुर्गों को देश प्रेम के जज्बे से भर दिया। भारत माता की जय और भारत की शान हमसे है का नारा लगाते तिरंगा यात्रा में शामिल चार स्कूलों के विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेटों ने शहर को तरंगित कर दिया। कदमताल करते नौजवानों की तिरंगा यात्रा को देखने के लिए शहर के लोग उमड़ पड़े। जिस घर या दुकान के सामने से तिरंगा यात्रा निकली उस घर व दुकान के लोगों ने भी भारत माता की जय व तिरंगे की शान हमसे है का नारा लगा कर तिरंगे की शान को कई गुना बढ़ा दिया। सीडीओ राम ¨सहासन प्रेम ने 200 मीटर लंबे तिरंगे की यात्रा को रवाना करने से पहले कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य अखंड भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना, नागरिकों के मन में राष्ट्रभक्ति के संचार को तेज करना और दैनिक जीवन में देश के प्रति समर्पण का भाव जगाना है। तिरंगा यात्रा में सेंट जोसेफ, परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी व जीएसबीएस के एनसीसी कैडेटों संग विमल पांडेय, विजय बहादुर ¨सह, सीजे थामस, अखिलेश्वर राव आदि नागरिक भी शामिल रहे। जीएसबीएस से स्टेडियम तक हुई सछ्वावना दौड़ में शामिल पांच दर्जन धावकों ने हर नागरिक का ध्यान आकृष्ट किया। नागरिकों ने भी सछ्वावना दौड़ में शामिल धावकों का न केवल उत्साह बढ़ाया वरन खुद भी दौड़ में शामिल हो गए। सछ्वावना दौड़ में नपा अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष ¨वध्यवासिनी ¨सह, अखिलेश्वर राव, अखिलेश पाठक, राघवेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।