Move to Jagran APP

छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा का गुर

महराजगंज: आनंदनगर कस्बे में स्थित स्वर्ण प्रभा पीजी कालेज में मंगलवार को नारी सुरक्षा पर एक कार्यक

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 11:18 PM (IST)
छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा का गुर
छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा का गुर

महराजगंज:

loksabha election banner

आनंदनगर कस्बे में स्थित स्वर्ण प्रभा पीजी कालेज में मंगलवार को नारी सुरक्षा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरस्वती वंदना व स्वागत गीत अंजली ¨सह, पूजा शर्मा, सिद्धि पांडेय, मीना सहानी, कृति विश्वकर्मा ने व कुलगीत वंदना वर्मा ने प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक मिश्र ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक समय में महिलाएं काफी जागरूक हो गई हैं। पुरुषों की तुलना में आज महिलाएं भी देश को अग्रसर करने के प्रति विभिन्न स्थानों पर अपना अहम योगदान दे रही हैं। जिससे अब उनके साथ दु‌र्व्यवहार होने जैसे बहुत ही कम मामले सामने आते हैं। प्रबंधक भूपेंद्र मिश्र ने कहा कि आज भी देश में कई ऐसे छोटे-बड़े गांव हैं, जहां बालिकाओं के पढ़ाई पर भी विराम लगा दिया गया है। जिसके कारण शिक्षा के अभाव में उन्हें दु‌र्व्यवहार जैसी गतिविधियों का सामना करना पड़ रहा है। सीओ ने कहा कि यदि आप लोगों के साथ भी ऐसी घटनाएं घटित होती हैं तो तत्काल विद्यालय के जिम्मेदार अथवा पुलिस को अवगत कराएं। महिलाओं की समस्या का समाधान करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रहलाद पांडेय ने कहा कि यदि आप लोगों के सामने भी कोई ऐसे लोग नजर आते हैं जो सड़क पर महिलाओं तथा बालिकाओं पर टिप्पणी करते हों या एयर फोन लगाकर तेज वाहन चलाते हों, तो आप लोग तत्काल प्राचार्य, डायल 100 अथवा पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। आपके पहचान को गोपनीय रखते हुए मामले का निस्तारण किया जाएगा। संचालन शिवानी पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र, डा. प्रतिभा पाठक, डा. लक्ष्मी मिश्रा, मुरलीधर जायसवाल, लक्ष्मीनरायन शुक्ला, जागृति मालवीय, अनुपमा अग्रहरि, मंशा पासवान, कमलेश, अष्टभुजा मिश्रा, राजेश, महेंद्र वरूण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.