Move to Jagran APP

प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल

नगर पालिका परिषद महराजगंज के लोहिया नगर वार्ड में दो वर्ष से प्रार्थना सभा की आड में खेल चल रहा था

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:06 PM (IST)
प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल
प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल

महराजगंज : नगर पालिका परिषद महराजगंज के लोहिया नगर वार्ड में दो वर्ष से प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। सदर कोतवाली थाने से 200 मीटर पीछे चल रहे धर्म परिवर्तन के कार्य से महकमा व उसके सिपहसालार सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने रहे और ¨हदू संगठनों की शिकायतों को ठंडे बस्ते में डालते रहे। प्रभावती देवी मेमोरियल संस्थान के बैनर तले लोहिया नगर में दो वर्ष से चल रहे धर्म परिवर्तन के खेल पर लगाम लगाने की पहल जिम्मेदारों ने आज के पहले कभी नहीं की। ¨हदू संगठनों के पदाधिकारियों ने धर्म परिवर्तन के मामले को आज शिद्दत से न उठाया होता और एक कार्यकर्ता व नेहरू नगर वार्ड निवासी भारत कुमार ने सुबह कोतवाली में तहरीर न दी होती तो धर्म परिवर्तन का खेल बंद नहीं होता। अब तक की जांच में पता चला है कि प्रभावती देवी मेमोरियल संस्थान का पंजीकरण 28 सितंबर 1915 को ¨चट फंड सोसायटी कार्यालय बेतियाहाता, गोरखपुर में कराया गया था। इस संस्थान को तराई के इस जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी मिली थी। संस्था के बाइलाज में भी सामाजिक व शैक्षणिक कार्य ही लिखा हुआ है। यह संस्थान एक वर्ष तक सामाजिक कार्य में लगा रहा पर इसके बाद इस संस्था की आड़ में अक्टूबर 16 से लोहिया नगर वार्ड में धर्म परिवर्तन कराने का कार्य शुरू हो गया। धर्म परिवर्तन के कार्य में एक दर्जन लोग शामिल हैं, जिनका कार्य शहर व आसपास के गांवों में स्थित गरीबों की बस्तियों में जाकर इसाई धर्म का प्रचार करना और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए हर रविवार लोहिया नगर में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा तक गरीबों को लाना था। प्रार्थना सभा में कुलदीप कुमार अन्य धर्मों के खिलाफ टिप्पणी करते और ईसा मसीह के चमत्कारों से भरी वीडियो दिखा कर गरीबों को धर्म परिवर्तन के लिए राजी कर लेते। इसकी पुष्टि आज कोतवाली पुलिस के छापे में हुई। मौके से बरामद बाइबिल, इसाई धर्म की पुस्तकें व प्रचार सामग्री भी धर्म परिवर्तन की गवाही देते मिले। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि जांच में धर्म परिवर्तन की पुष्टि होने पर आरोपित कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ कर धर्म परिवर्तन कराने में लगे अन्य लोगों के नाम व ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। संस्था का पंजीकरण निरस्त कराने की भी तैयारी चल रही है। धर्म परिवर्तन में जिनके नाम सामने आएंगे उस सभी आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.