क्वारंटाइन सेंटर में मारपीट, वीडियो वायरल
इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह पहुंचे। जांच में पता चला कि मोहित दुबे मुंबई से घर आया था। उसे होम क्वारंटाइन के लिए रखा गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:30 PM (IST)
महराजगंज: कोतवाली क्षेत्र के गिदहा प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन के लिए रखे गए प्रवासी युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी। सोमवार को इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह पहुंचे। जांच में पता चला कि मोहित दुबे मुंबई से घर आया था। उसे होम क्वारंटाइन के लिए रखा गया। लेकिन प्रवासियों के साथ वह कौशल पटेल के खेत में जाकर शराब पिया और सब्जी के खेत को काफी नुकसान पहुंचाया। इस बात को लेकर क्वारंटाइन सेंटर में मारपीट हुई। इंस्पेक्टर की तहरीर पर मोहित दुबे के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें