सऊदी अरब से आया युवक का शव, मचा कोहराम
घुघली थानाक्षेत्र के ग्रामसभा भिसवा के टोला कोदईला शुक्रवार की सुबह जैसे ही इम्तियाज 38पुत्र साकिर का शव गांव पहुंचा घर में कोहराम मच गया। युवक की मौत के तीन माह बाद शव गांव आया था। मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। बीते दो वर्ष पहले इम्तियाज रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था।
महराजगंज: घुघली थानाक्षेत्र के ग्रामसभा भिसवा के टोला कोदईला शुक्रवार की सुबह जैसे ही इम्तियाज 38पुत्र साकिर का शव गांव पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। युवक की मौत के तीन माह बाद शव गांव आया था। मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। बीते दो वर्ष पहले इम्तियाज रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था। वह खजूर के पेड़ों की देखभाल कर रहा था। उसके परिवारवाले काफी खुशहाल थे। 27जनवरी को भोजन बनाते समय सिलिडर से गैस रिसाव करने लगा जिसकी वजह से आग लग गई। इम्तियाज झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कपिल ने घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य तभी से शव के इंतजार कर रहे थे। सऊदी से शव भेजने जाने की सूचना गांववालों को हुई वह इंतजार करने लगे। शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।
---
गांव में नहीं जले चूल्हे, सदमे में परिवार:
शुक्रवार सुबह जैसे ही गांव पहुंचा, ग्रामीणों का तांता लग गया। शव को देखने के लिए लोग दौड़ पड़े। शुक्रवार को अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। तीन महीने से शव का इंतजार कर रहे परिजन सदमे में आ गए। पत्नी नजीरुन शव को देखकर दहाड़े मारने लगी। उसका कहना था कि पति को एक ग्लास पानी भी नहीं दे पाई। तीन बच्चों के आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप