Move to Jagran APP

छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया जागरूक

मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। इसलिए मतदाता बने और देश के अच्छे भविष्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रैली को तहसीलदार वाचस्पति सिंह व जयपुरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट एस के गौड़ ने भी संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 12:42 AM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 12:42 AM (IST)
छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया जागरूक
छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया जागरूक

महराजगंज: आनंदनगर कस्बे में मंगलवार की सुबह जयपुरिया इंटर कालेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली में उपजिलाधिकारी फरेंदा दिनेश कुमार मिश्र ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मतदाता बनाया जाए। साथ ही स्वयं जागरूक होते हुए लोग गांव और कस्बे में बीएलओ से संपर्क करें। साथ ही अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराएं। मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। इसलिए मतदाता बने और देश के अच्छे भविष्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रैली को तहसीलदार वाचस्पति सिंह व जयपुरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट एस के गौड़ ने भी संबोधित किया। शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अशोक दुबे, सुरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव व छात्र आकाश त्रिपाठी, रामसागर कन्नौजिया, विशाल सिंह, बाल्मीकि वर्मा, प्रिंश शर्मा, सरफराज अली उपस्थित रहे।

loksabha election banner

मतदाता बनने में पुरुषों से आगे हैं महिलाएं

महराजगंज: लोकतंत्र के महत्व के प्रति अब महिलाएं भी जागरूक हो रहीं है। इसी के कारण विशेष मतदाता अभियान के तहत वोटर बनने के लिए वह उत्सुक रहीं। मतदाता बनने में अब तक पुरुषों से महिलाएं आगे हैं। अभियान में जहां 14265 पुरुषों ने नाम जोड़वाने के लिए आवेदन किया है, वहीं 22569 महिलाएं भी अपनी भागीदारी निभाई हैं।

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एक नवंबर से 27 नवंबर तक जिले के 2121 बूथों पर मतदाता शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत नये वोटर जोड़ने, नाम संशोधन, मृतक का नाम कटने सहित कार्य हुए। लेकिन लोकतंत्र के महत्व को लेकर महिलाओं की रूचि मतदाता बनने में अधिक दिखी। आगामी चुनाव में रहनुमा चुनने के उद्देश्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाता की अपेक्षा आधी-आबादी की संख्या बढ़ी हैं।

एडीएम डा. पंकज वर्मा ने बताया कि जिले में 14265 युवकों और 22569 महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं। जबकि मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट 9853 नाम काटे गए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जनवरी को होगा। विशेष अभियान में बने वोटर

विस क्षेत्र पुरुष महिला दिव्यांग

फरेंदा 2408 3600 40

नौतनवा 1733 4316 40

सिसवा 3245 4474 एक

महराजगंज 3659 5330 42

पनियरा 3220 4849 27 विधानसभावार काटे गए नाम

विस क्षेत्र मृतक शिफ्टेड डुप्लीकेट

फरेंदा 2193 190 1208

नौतनवा 1903 818 238

सिसवा 3246 581 100

महराजगंज 1214 64 33

पनियरा 1297 92 27


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.