विशेष सचिव ने निगरानी समितियों के कार्यों का लिया जायजा
उन्होंने सुकरौली ब्लाक नौतनवा का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 05:13 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:13 PM (IST)
महराजगंज: विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिकेश चौरसिया ने जनपद भ्रमण कर निगरानी समितियों के कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने सुकरौली, ब्लाक नौतनवा का निरीक्षण किया। ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों व ग्रामीणों से बात की। आशा ने घरों में फ्लायर्स चस्पा किया जाना पाया गया। राशन वितरण आदि की भी जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त की। इसके बाद नोडल अधिकारी ग्राम बेला ब्लाक बृजमनगंज का निरीक्षण किया, जहां 105 प्रवासी कामगार आए हैं। सभी होम क्वारंटाइन हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें