सड़कों पर सन्नाटा, लाकडाउन का पालन कर रहे लोग
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से काम कर रहा है। जिसकी वजह से चौथे दिन काफी सुविधा रही।
महराजगंज: सड़क पर पसारा सन्नाटा बता रहा है कि जिले में लाकडाउन का पालन हो रहा है। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और गांव की सड़कें सूनी हैं। रोजमर्रा का सामान, दवा आदि लेने के लिए ही लोग अपने अपने घरों से निकल रहे हैं। रास्ते में पुलिस पूछती है तो कारण भी बताना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों के साथ अभद्रता हो जा रही है। इसको देखते कुछ लोग घरों में शांत पड़े हैं। शनिवार की सुबह सात बजे के करीब सब्जी मंडी में भीड़ लगी शुरू हुई। आठ बजे तक सड़क पर वाहन आते- जाते दिखाई दिए। धूप जैसे जैसे चटक होती गई, सड़कों पर सन्नाटा होता चला गया। लोग घरों में दुबक गए। शाम छह बजे के करीब फिर से सड़कों पर भीड़ देखी गई। हालांकि पुलिस वालों लोगों को समझाकर वापस करने में लगे रहे। शाम को भी शाम खरीदने के लिए लोग घरों से निकल जा रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से काम कर रहा है। जिसकी वजह से चौथे दिन काफी सुविधा रही।
तीन दिनों से लगातार हो रही आलोचना से परेशान पुलिस ने सख्ती में कमी की है। सक्सेना चौक स्थित नगर पुलिस चौकी को छोड़ दिया जाए तो अब वाहनों की सघन चेकिग नहीं हो पा रही है। दोपहर बाद अचानक सन्नाटा हो जा रहा है। पारा बढ़ने से लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। लाकडाउन के दौरान वाहनों के चालान में कमी देखने को मिल रही है। करीब दो दर्जन से अधिक जगहों पर लग बैरियर को हटा लिया गया है। जिले की सीमाओं पर ही सख्ती देखने को मिल रही है।