वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षा पर जोर
महराजगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले वन ग्राम नक्शा-बक्शा में शुक्रवार को आयोजित जागरूक
महराजगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले वन ग्राम नक्शा-बक्शा में शुक्रवार को आयोजित जागरूकता शिविर में वक्ताओं ने वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षा पर जोर दिया गया। कहा कि वन्य जीवों को मारना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। सचिव राम किशोर ने कहा कि वन्य जीवों की हत्या पर कठोर सजा का नियम है। इसलिए किसी को भी वन्य जीवों को नहीं मारना चाहिए। वन्य जीव भी किसी पर अकारण हमला नहीं करते। छेड़ने पर ही वन्य जीव आक्रामक होते हैं। इसलिए वन्य जीवों से दूर रहें तो बेहतर होगा। शासन ने अन्य ग्रामों की ही तरह वन ग्रामों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं। जनहित की सभी योजनाओं का लाभ वन ग्रामों को देने के लिए शासन-प्रशासन संकल्पित है। इन योजनाओं का लाभ उठाइए। ग्राम विकास अधिकारी ब्रजेंद्र ¨सह ने वनटांगिया समुदाय के लोगों द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि वन ग्रामों में रहने वाले वृद्धों, विधवाओं व दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ मिलेगा। वनटांगिया संग सभी ग्रामीण हरे पेड़ों को किसी भी दशा में न काटें और हरियाली को बढ़ाने में योगदान करें। इस अवसर पर एडीओ पंचायत मिठौरा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में कानूनी ज्ञान माला की पुस्तकों का वितरण किया गया।