महाराजगंज में राप्ती व रोहिन का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीण भयभीत
बुधवार को 81.020 मीटर पर बहने वाली राप्ती गुरुवार को 81.340 मीटर पर बह रही है, रोहिन नदी का जलस्तर भौराबारी में 80.80 मीटर मिला।
महाराजगंज (जेएनएन)। महराजगंज जनपद में लगातार हो रही बारिश और नेपाल के पहाड़ों से आ रहे पानी से गुरुवार को राप्ती व रोहिन का जलस्तर बढ़ गया है। गंडक नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन कटान का खतरा बरकरार है।
जिले की महराजगंज-फरेंदा, मुजुरी-भौराबारी व मुजुरी-नरकटहा मार्ग पर आवागमन अभी भी बाधित है। नदियों के बढ़ते जल स्तर से बंधे के किनारे रहने वाले ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। जिले की सीमा से बहने वाली राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
बुधवार को 81.020 मीटर पर बहने वाली राप्ती गुरुवार को 81.340 मीटर पर बह रही है। रोहिन नदी का जलस्तर भौराबारी में 80.80 मीटर मिला। वहीं त्रिमुहानी में अभी जल स्तर स्थिर है। महाव नाला खतरे के निशान से ऊपर साढ़े पांच फीट पर बहता मिला।
यह भी पढ़ें: DM ने सौंपी गोरखपुर हादसे की रिपोर्ट, जानिए- कौन-कौन ठहराए गए जिम्मेदार
जबकि बुधवार को यह खतरे के निशान पांच फीट पर बह रहा था। गंडक नदी का जलस्तर 353.30 फीट से घट कर 352.10 फीट हो गया है। राप्ती व रोहिन नदी में पानी के बढ़ते दवाब को देखते हुए हालात कई जगह खराब हैं।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान नहीं गाने वाले मदरसों की सूची तलब