राप्ती और रोहिन नदी का जल स्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
महराजगंज नेपाल की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश बाढ़ की आश्
महराजगंज: नेपाल की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश बाढ़ की आशंका से बंधों के किनारे के वाशिदों को डराने लगे हैं। जनपद में 45 मिलीमीटर बारिश से राप्ती और रोहिन के जल स्तर में उछाल आ गया है और वह लगातार बढ़ रही है। सुबह आठ बजे तक 350.10 मीटर पर बहने वाली गंडक सायं चार बजे 0.30 मीटर बढ़त पर है। जबकि रोहिन 1.60 मीटर बढ़त पर बह रही है। इसी प्रकार राप्ती भी 0.10 मीटर बढ़त पर है। नदियों के बढ़ने से जहां आस-पास के बंधों के किनारे रहने वाले लोग भयभीत है। क्योंकि बंधों की मरम्मत, और रैटहोल, रैनकट के भरने में सिर्फ खानापूति हुई है। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि बाढ़ की स्थिति अभी नहीं है। जनपद के संभावित 122 मैरूंड गांवों की कार्य योजना बनाकर सेक्टर समन्वयक, सहायक सेक्टर समन्वयक व जोनल समन्वयक की तैनाती की गई है। जिले की 189.250 किलोमीटर के बंधों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बंधे पर अवर अभियंता व सिपाही को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डूबने वालों को बचाने के लिए जहां 218 गोताखोर बुलाए गए हैं, वहीं 98 नई नाव मंगाए गए हैं। बाढ़ राहत के लिए 30 बाढ़ चौकी और 20 शरणालय चिन्हित कर इसे अपटेड कर चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली गई है।
------------
नदियों का जल स्तर
नदी, नाला सुबह आठ बजे शाम चार बजे
- गंडक बैराज- 350.10 मी. 350.30 मी.
- राप्ती - 77.190 मी. 77.200 मी.
- रोहिन - 78.320 मी. 78.480 मी.
- प्यास- 100.25 मी. 100 मी.
- चंदन- शून्य शून्य
- महाव- डेढ़ फीट डेढ़ फीट