Move to Jagran APP

रंगोली बना मनाया दीपावली का महापर्व

स्थानीय डिवाइन पब्लिक स्कूल शिवनगर पड़री बुजुर्ग में दीपावली की पूर्व संध्या के पावन पर्व पर छात्रों ने दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में रंगोली बना उसपर दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 11:15 PM (IST)
रंगोली बना मनाया दीपावली का महापर्व
रंगोली बना मनाया दीपावली का महापर्व

महराजगंज :

loksabha election banner

स्थानीय डिवाइन पब्लिक स्कूल शिवनगर पड़री बुजुर्ग में दीपावली की पूर्व संध्या के पावन पर्व पर छात्रों ने दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में रंगोली बना उसपर दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बेहतर रंगोली बनाने पर शिक्षकों ने छात्रों की सराहना की।

रंगोली बनाने वाली छात्राओं में शालिनी पटेल, ज्योति गुप्ता, अमृता गुप्ता, अमृता पटेल, शिल्पा ,जिज्ञासा पटेल, अनुष्का, दीप्तिराज आदि को प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी ने दीपावली की महत्ता को समझाया। उन्होंने छात्रों को बताया कि भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर माता सीता व भाई लक्ष्मण के साथ वापस अयोध्यापुरी लौटे थे। छात्रों ने विदेशी सामान का उपयोग न करने व पटाखा न जलाने की शपथ ली। इस अवसर पर शिक्षक सिद्धार्थ त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, दीपक, विवेक आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.