वाहनों पर रेडियम लगाया, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
महराजगंज : यातायात माह के छठें दिन मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर में वाहनों के आगे-पीछे रेडियम ल
महराजगंज : यातायात माह के छठें दिन मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर में वाहनों के आगे-पीछे रेडियम लगाए। सीओ सदर/यातायात देवेंद्र कुमार ने चालकों संग नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। मार्ग के दोनों किनारों पर बने संकेतकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीओ ने कहा कि वाहन चलाते समय सबसे जरूरी है सुरक्षा संग जान की रक्षा। यातायात के सभी नियम जान की हिफाजत के लिए बने हैं। हेलमेट पहन कर बाइक व सीट बेल्ट पहन कर कार चलाने से दुर्घटना होने पर भी मौत नहीं होती। सबसे अधिक दुर्घटनाएं ओवरटेक करने के दौरान हो रही हैं। ओवरटेक करने के नियमों की जानकारी के अभाव में हर वर्ष हजारों परिवारों की खुशियां छिन जाती हैं। इसलिए पुल व मोड़ पर कभी भी ओवरटेक न करें। दिन में ओवरटेक करते समय हार्न व रात में डीपर का प्रयोग करें। आगे चल रहे वाहन के साइड देने पर ही ओवर टेक करें। यातायात निरीक्षक बरजोर ¨सह ने ओवरलो¨डग व तेज रफ्तार से परहेज का सुझाव दिया और ओवरलो¨डग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि रफ्तार मजा देता है पर जानलेवा है। तेज चलने वाले को अधिक जोखिम उठाना पड़ता है और बार-बार झटके से ब्रेक लगाना पड़ता है, इससे वाहन को भी क्षति पहुंचती है। सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार व ओवरलो¨डग ही है। रेलवे ट्रैक पर चलने का पहला अधिकार ट्रेन का है, इसलिए समपार फाटक पार करते समय विशेष सावधानी बरतें, पहले बाएं फिर दाएं और फिर बाएं देखने के बाद ही समपार फाटक पार करें। दुर्घटना से देर भली है, क्योंकि घर पर पूरा परिवार आपका इंतजार कर रहा होता है। आगे चलने वाले वाहन से 20 मीटर पीछें चले और मुड़ने से 100 मीटर पहले से इंडीकेटर का प्रयोग करें। स्कूल, अस्पताल, भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीमित गति में वाहन चलाएं और प्रेशर हार्न का कदापि प्रयोग न करें। चालकों संग सड़क पर चलने वाले नागरिकों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जब तक दोनों नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षक का फार्मूला सार्थक नहीं होगा।