Move to Jagran APP

महिला उत्पीड़न की घटनाएं त्वरित निस्तारित करें

महराजगंज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला देवी ने लोक निर्माण विभाग धनेवा-धनेइ

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:08 AM (IST)
महिला उत्पीड़न की घटनाएं त्वरित निस्तारित करें
महिला उत्पीड़न की घटनाएं त्वरित निस्तारित करें

महराजगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला देवी ने लोक निर्माण विभाग धनेवा-धनेई में बैठक, जनवाई की। इस दौरान सात मामले आए, जिसे त्वरित निस्तारित करने के लिए उन्होंने संबंधित आधिकारियों को निर्देश दिया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अधिकारी महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। अगर इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में आती है, तो प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर आरबी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुवचंद त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा, बाल संरक्षण अधिकारी जक्की अहमद, 181 महिला शक्ति केंद्र की महिला सदस्य आदि उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदी बैरक का निरीक्षण किया। बंदी महिलाओं को मिल रहे नाश्ता, खानाएवं उनके रहने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेलर अरविद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

--------------

महिला अस्पताल का नहीं हो सका निरीक्षण

महराजगंज: महिला आयोग की सदस्य निर्मला देवी देर सायं जिला महिला अस्पताल पहुंची। लेकिन इसके बंद रहने पर वह बैरंग लौट गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके राय ने कहा कि महिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलता है। मरीजों के भर्ती करने की व्यवस्था अभी यहां नहीं शुरू हो सकी है। इस कारण वह दो बजे बंद हो जाता है। महिला आयोग की सदस्य निर्मला देवी ने कहा कि विलंब के कारण महिला अस्पताल का निरीक्षण नहीं हो सका है। अगली बार प्राथमिकता के तौर महिला अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.