Move to Jagran APP

योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: सांसद

गुरुवार की सुबह भाजपा विधायक बजरंग बहादुर ¨सह के आवास पर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में 17 नवंबर को निकलने वाले कमल संदेश जागरूकता रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:48 PM (IST)
योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: सांसद
योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: सांसद

महराजगंज: गुरुवार की सुबह भाजपा विधायक बजरंग बहादुर ¨सह के आवास पर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में 17 नवंबर को निकलने वाले कमल संदेश जागरूकता रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

बतौर मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, गरीब, असहाय सहित अन्य वर्ग के लोगों का विकास हुआ है। देश की जनता सरकार की चलाई योजनाओं के बारे में सब जानती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। विधायक बजरंग बहादुर ¨सह ने कहा कि कमल संदेश रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाए। बैठक को पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर राजेश जायसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मधुर ¨सह, जिला महामंत्री प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राघवेंद्र तिवारी, डब्बू ¨सह, विजय श्रीवास्तव, गणेश निषाद, राजेश मौर्या, संजय मिश्र, सुरेंद्र साहनी, कमलेश शर्मा, आशीष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धानी संवाददाता के अनुसार धानी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। विधायक बजरंग बहादुर ¨सह ने कहा कि चार साल की भाजपा सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है। देश व प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। इस अवसर पर डा. उमेश तिवारी, छठ्ठू ¨सह, अमरेश ¨सह, राधे मणि, पियूष मणि त्रिपाठी, सुनील ¨सह, गुलाब चौरसिया, गामा यादव, शैलेंद्र ¨सह, शंभू साहनी, अयोध्या साहनी, अशोक अग्रहरि, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुनील चौधरी, चंदन मद्धेशिया, सालिक यादव, सुकदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.