मांगों को लेकर धरने पर डटीं आशा कार्यकर्ता
महराजगंज: आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज शनिवार को
महराजगंज: आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज शनिवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरने पर डटी रहीं। शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए आर-पार संघर्ष का एलान की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आशा मानदेय सहित पांच मुद्दों को लेकर 21 जनवरी से धरना प्रदर्शन कर रहीं है। लेकिन जिले के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। सरकार भी हमारे आंदोलन को बहुत सामान्य ढंग से ले रही है। इसका खामियाजा उसे लोकसभा चुनाव में अवश्य भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक हाई पावर कमेटी हमारी मांग संबंधी प्रस्ताव को पास करके प्रशासन को नहीं सौंप देगी, तब तक आशा बहनों का हड़ताल व कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कम से कम 18 हजार रुपये मानदेय घोषित किया जाए। आशा के बढ़ोत्तरी के अनुसार संगिनी की भर्ती की जाए। आशा एवं आशा संगिनी को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। आशाओं का जो दुर्घटना बीमा लागू हुआ, उसके सत्यापन का कागज आशा एवं आशा संगिनी को तत्काल दिया जाए। इस दौरान मीरा, सुमन, का¨लदी, कौशल्या, हरीश पाठक, जयराम भारती, हीना पासवान, साधना मिश्रा, संध्या तिवारी, शारदा देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।