पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का ईनामी गौ-तस्कर मुर्तजा हुसैन
पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश मुर्तजा हुसैन के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसका एक साथी फरार हो गया है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Apr 2018 01:08 PM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 01:08 PM (IST)
style="text-align: justify;">महराजगंज (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बेहद गंभीरता से चल रहा है। इसी क्रम में आज महाराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी और गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया।
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल में देर रात गौ-तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश मुर्तजा हुसैन के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसका एक साथी फरार हो गया है। घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों ने सीएचसी पनियरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर बदमाशों की तरफ से फायरिंग में एक कांस्टेबल सुनील यादव भी घायल हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें