यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह की स्पर्धाएं बच्चों में मौजूद ऊर्जा को सही रास्ता प्रदान करती हैं। ...और पढ़ें

महराजगंज: सांसद खेल स्पर्धा के तहत महराजगंज जिले के पांचों विधानसभा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। विजयी खिलाड़ी अब 17 से 21 तक जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को चिन्हित करें, ताकि उनके बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके और उन्हें प्रदेश व देश के बेहतर प्रशिक्षण केंद्रों में भेजने हेतु कार्ययोजना बनाई जा सके। उन्होंने प्रत्येक वर्ष के रिकार्ड-होल्डर बच्चों के नाम स्टेडियम में एक पट्टिका पर अंकित करने का सुझाव दिया।
डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह की स्पर्धाएं बच्चों में मौजूद ऊर्जा को सही रास्ता प्रदान करती हैं।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा एक बेहतरीन विचार है, जिसके माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान अतिथियों के समक्ष 100 मीटर की फाइनल दौड़ आयोजित हुई, जिसमें नीरज कन्नौजिया विजेता और खुर्शेद आलम उपविजेता रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, खेल शिक्षक अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
जहदा संवाददाता के अनुसार बापू शताब्दी इंटर कालेज जहदा में अंतिम दिन सभी विजेता प्रतिभागियों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में प्रथम सना परवीन, द्वितीय कलसुम, दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम सिमरन व द्वितीय रुबीना, चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम पूजा वर्मा, द्वितीय अवन्तिका, शॉट पुट खेल में प्रथम रोमा गुप्ता, द्वितीय हर्षिता चौधरी, बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में प्रथम धीरू यादव, द्वितीय फिरोज अली, दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम इंगलेश शर्मा, द्वितीय अंशु कुमार, चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम देवेन्द्र यादव, द्वितीय मिथलेश, शॉट पुट खेल में प्रथम संजय प्रजापति, द्वितीय विजय कुमार, खो-खो खेल में सुगौली की टीम प्रथम स्थान रही। खेल का संचालन संतोष सिंह ने किया। इस दौरान विधायक प्रेमसागर पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द पटेल, चन्दन गुप्ता, सद्दाम खान, शंकराचार्य पटेल, संजय कुमार श्रीवास्तव, राहुलदेव पाडेय, भास्कर रहे।
परतावल संवाददाता के अनुसार सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत पंचायत इंटर कालेज परतावल में खेल के दूसरे दिन कबड्डी, खो खो, वालीबाल, लम्बी कूद, उंचीकूद आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में जिस तरह से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है उससे यह तय है कि यह बच्चे कल ओलंपिक तक का सफर तय करेंगे। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि मेरे ब्लॉक क्षेत्र के जिन भी बच्चों को खेल में दिक्कत का सामना करना पड़ता है वे हमसे सीधे संपर्क करें। उनके लिए उचित उपकरण की व्यवस्था की जायेगी। खेल में मंगलवार को बालक वर्ग ऊंची कूद में प्रथम आकाश यादव, लंबीकूद में इबरान खान प्रथम, कबड्डी में प्रथम छपिया, खो-खो में प्रथम महुअवां शुक्ल, वालीबाल में पनियरा प्रथम, बालिका वर्ग में ऊंची कूद में दिव्या चौरसिया प्रथम, लम्बी कूद में प्रथम तबस्सूम, कबड्डी में मुड़िला प्रथम, खो-खो में प्रथम महदेईयां रहा। इस दौरान भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, नित्यानंद मिश्रा, अंगद गुप्ता, उमेश गुप्ता, जयहिद सिंह, राजकुमार सिंह, तेजा, बागेश, मनोहर, कौशल श्रीवास्तव, आशुतोष पटेल, इंतियाज, गोपाल मौजूद रहे। वालीबाल में विजेता बना परमेसरापुर
नौतनवा : स्थानीय नौतनवा इंटर कालेज खेल मैदान में सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया, जिसमें वालीबाल बालक वर्ग से विजेता परमेसरापुर व उपविजेता पड़ौली के खिलाड़ी रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदीप यादव निवासी दोगहरा, मनोज पासवान निवासी कोनघुसरी, अमित यादव निवासी विशुनपुर, प्रदीप यादव निवासी कोहरगड्डी विजयी रहे। बालिका वर्ग से कबड्डी प्रतियोगिता में गर्ल हाईस्कूल बरगदवा विजेता व रानी लक्ष्मीबाई उप विजेता रहा। बालक वर्ग से खो-खो में विजेता लक्ष्मीपुर वारियर्स व उपविजेता आर्मी क्लब रहे। ऊंची कूद में प्रथम साक्षी, द्वितीय निशु चौधरी व तृतीय नेहा प्रजापति रही। जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह, लालचंद चौधरी, बृजेंद्र श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि, करीम खान आदि उपस्थित रहे। शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक : बजरंग बहादुर
आनंदनगर: सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने मिनी स्टेडियम में आयोजित सांसद स्पर्धा खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन अवसर पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। वालीबाल पुरुष वर्ग में आशीष मिश्र की टीम विजेता रही। जबकि विनय प्रकाश की टीम उपविजेता रही। वालीबाल महिला वर्ग में अर्चना पासवान की टीम विजेता रही, जबकि एकता राणा की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में अजय साहनी सोनबरसा की टीम विजेता रही। जबकि अच्छेलाल की टीम उपविजेता रही। खो-खो बालिका वर्ग में रूपा विश्वकर्मा मथुरानगर विजेता रही। जबकि अन्वी मौर्या एचडी पब्लिक स्कूल उपविजेता रही। वही गोलाछेपण बालक वर्ग के विजेता कलीम खान रहे। जबकि उपविजेता आलोक शर्मा रहे। गोला क्षेपण बालिका वर्ग में सैयदा खातून विजेता व अंजू उपविजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में प्रतिभा मथुरानगर की टीम विजेता रही। जबकि अनुष्का मधुकरपुर की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद बालक वर्ग में सुशील कुमार विजेता कन्हैया चौहान उपविजेता अच्छेलाल तीसरे पर रहे । लंबी कूद बालिका में अंकिता विजेता रही। जबकि सानिया उपविजेता व सविता प्रजापति तृतीय पर रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में विशाल यादव विजेता रोहित करवल उपविजेता रहे। ऊंची कूद बालिका में सुमन विजेता रही जबकि लक्ष्मी उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अजय कुमार विजेता सदानंद कुमार उपविजेता रहे। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नियति कश्यप विजेता व गुड़िया पासवान उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता परसौनी व सिंहपुर अयोध्या के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें सिंहपुर अयोध्या फाइनल मुकाबले में पहुंचा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जयसवाल, विजय श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, खेल अधिकारी प्रवीण मिश्र, किसान नेता विवेका पांडेय, डब्बू सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, शैलेश पांडेय, रमेश चंद, श्रीचंद, नरेंद्र त्रिपाठी सहित उपस्थित रहे। गली क्रिकेट और टाइगर क्लब की टीम विजयी
महराजगंज: सांसद खेल स्पर्धा के तहत जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गली क्रिकेट और टाइगर क्लब की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार गुप्ता उर्फ रज्जू एवं सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मैच परसामीर और गली क्रिकेट के बीच खेला गया। परसामीर की टीम ने टास जीतकर गली क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गली क्रिकेट की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट गंवाकर 60 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी परसामीर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 24 रन ही बना सकी। इस प्रकार गली क्रिकेट क्लब 36 रनों से विजयी रही। दूसरा मैच टाइगर क्रिकेट क्लब और पैरामाउंट एकेडमी के बीच खेला गया। टाइगर क्लब ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पैरामाउंट की टीम ने आठ ओवर में दो विकेट खोकर 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्रिकेट क्लब की टीम ने आठ ओवर के खेल में तीन विकेट गंवाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विध्यवासिनी सिंह, कुलदीप मणि त्रिपाठी, अतुल मणि त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई। अंपायर की भूमिका में शक्ति पटेल, शुभम सिंह, निखिल शुक्ल, जबकि स्कोरर सुदामा रहे। इस दौरान किशन गुप्ता, राजकेश्वर सिंह, धर्मवीर पटेल आदि उपस्थित रहे।
