Move to Jagran APP

अभियान से पर्यावरण सुधारने की होगी पहल

महराजगंज: शासन ने पर्यावरण को सुधारने के लिए प्रदेश भर में गंगा हरीतिमा अभियान चलाने का

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 12:07 AM (IST)
अभियान से पर्यावरण सुधारने की होगी पहल
अभियान से पर्यावरण सुधारने की होगी पहल

महराजगंज: शासन ने पर्यावरण को सुधारने के लिए प्रदेश भर में गंगा हरीतिमा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 16 सितंबर 2018 तक चलने वाले इस अभियान के तहत गंगा नदी से सटे जिलों में वृहद स्तर पर कार्यक्रम संचालित होंगे जबकि अन्य जिलों में पर्यावरण के सुधार के दृष्टिगत विविध आयोजन किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना तथा प्रदूषण को नियंत्रित करना है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से हर जगह पर्यावरण संरक्षण को झटका लग रहा है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में आज के भौतिकवादी युग में लोग बनावटी सुख-सुविधाओं पर अधिक जोर दे रहे हैं वहीं प्राकृतिक संसाधनों को तेजी से क्षति पहुंचाई जा रही है। प्राकृतिक संसाधनों के मिटते अस्तित्व से जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है वहीं लोग विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से भी जूझ रहे हैं। समाज को इन्ही विपरीत परिस्थितियों से बचाने व प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन ने 16 सितंबर तक गंगा नदी से सटकर गुजरने वाले 27 जिलों में वृहद स्तर पर कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा नदी के संरक्षण के संबंध में गोष्ठी, पहली से सात जुलाई तक जिले भर में वृक्षारोपण कराने का निर्णय लिया है। विद्यालयों में इको क्लब गठित करने व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन की भी बात कही गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज, बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा, युवाप कल्याण, महिला कल्याण, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, ¨सचाई व आयुष विभाग को जिम्मेदारी बांटी गई है।

loksabha election banner

---------

पर्यावरण सुधारने की दिशा में उठाया जाएगा कदम:डीआइओएस

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिहं ने कहा कि विभाग पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर है। अभियान को सफल बनाने के लिए उच्चाधिकारियों का जो भी निर्देश होगा उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.