आज से होगी धान की खरीद, तैयारी पूरी
महराजगंज जिले में धान खरीद गुरुवार 15 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूर
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 12:27 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 05:03 AM (IST)
महराजगंज: जिले में धान खरीद गुरुवार 15 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरा व बैनर आदि उपलब्ध करा दिया गया है। कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी गाइड लाइन के अनुपालन पर विशेष फोकस रहेगा। जिले में कुल 147 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक खरीद की जाएगी। शासन ने दो लाख दस हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि सभी केंद्रों को 15 अक्टूबर से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें