नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष
महराजगंज नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फै
महराजगंज: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है। भारत के अल्पसंख्यकों में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि यह मुसलमानों से देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है। जबकि हकीकत यह है कि इस कानून में लोगों को नागरिकता देने का प्राविधान है। लेने का नहीं।
उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने पार्टी कार्यालय पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित बैठक में कही। कहा कि पूर्व की गैर भाजपा सरकारों ने भी नागरिकता संशोधन बिल लाने का प्रयास किया था, कितु उनमें साहस नही था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए नागरिकता संशोधन कानून को संसद के सम्मुख पेश कर कानून बना दिया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गोविद जायसवाल, प्रमोद चौरसिया,दीपांशु मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री संतोष गुप्ता,अशोक रौनियार, अविनाश सिंह, गणेश गौड़, आदित्य बादल, राकेश कुमार के अलावा तमाम भाजयुमो के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।