विद्यालय ग्रुप पर लगाया अश्लील फोटो, मुकदमा
घुघली स्थित ऐग्लो संस्कृत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य होसिला प्रसाद ने तहरीर में कहा है कि विद्यालय के एक चालक ने ग्रुप के प्रोफाइल को बदल दिया और उस पर अश्लील फोटो लगा दी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 10:56 PM (IST)
महराजगंज: विद्यालय ग्रुप के प्रोफाइल को बदलकर एक कर्मचारी ने अश्लील फोटो लगा दिया। जानकारी होने पर प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घुघली स्थित ऐग्लो संस्कृत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य होसिला प्रसाद ने तहरीर में कहा है कि विद्यालय के एक चालक ने ग्रुप के प्रोफाइल को बदल दिया और उस पर अश्लील फोटो लगा दी। इस बात की जानकारी विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को हुई। पुलिस ने नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें