दूसरे दिन एक नामांकन, दो ने लिए पर्चे
लोकसभा क्षेत्र महराजगंज के निर्वाचन के लिए नामांकन के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी रही। भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के मनोज कुमार राना ने पर्चा दाखिल किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 12:17 AM (IST)
महराजगंज: लोकसभा क्षेत्र महराजगंज के निर्वाचन के लिए नामांकन के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी रही। भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के मनोज कुमार राना ने पर्चा दाखिल किया।
रिटर्निग अफसर, जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय एवं सहायक रिटर्निंग अफसर सत्यम मिश्रा (एसडीएम सदर) की मौजूदगी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। पन्ने लाल ने दो सेट और विजय कुमार कश्यप ने निर्दल के रूप में चार सेट पर्चा लिया। भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार राना बैलगाड़ी पर सवार होकर जुलूस की शक्ल मे कलेक्ट्रेट पहुंचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें