बर्तन बजाकर सरकार का होगा विरोध
मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें बढ़ती बेरोजगारी पर पदाधिकारियों ने चिता व्यक्त करने हुए भाजपा की नीतियों का विरोध किया।
महराजगंज:
मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें बढ़ती बेरोजगारी पर पदाधिकारियों ने चिता व्यक्त करने हुए भाजपा की नीतियों का विरोध किया।
पार्टी केंद्र व यूपी सरकार की विफलता को जनता के बीच रखेगी। इसके लिए पार्टी आलाकमान ने 10 दिनों का समय दे रखा है। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल ने कहा कि इस सरकार में नौकरियां लुप्त हो गई हैं। युवा निराश व हताश हैं । जीडीपी सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
जिले के प्रभारी देवेंद्र निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी पांच से पंद्रह नवंबर तक सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखेगी। इस दौरान नुक्कड़ सभा होगी। बर्तन बजाकर भाजपा की नीतियों का विरोध किया जाएगा। प्रदेश सचिव आलोक प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी जुटे हैं।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अवनीश पाल विपिन ने कहा कि कार्यकर्ता गांव की गलियों में जाकर नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जनता को जागरूक करेंगे। बैठक में शरदेन्दु कुमार पांडेय, विनय तिवारी, केएम पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, त्रियुगी पटेल, रिजवान, इनायत खान, बीके अंगारा आदि मौजूद रहे।