Move to Jagran APP

देश को आजाद कराने में भगत सिंह का योगदान महत्वपूर्ण

नगर पंचायत कार्यालय आनंदनगर में बलिदानी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM (IST)
देश को आजाद कराने में भगत सिंह का योगदान महत्वपूर्ण
देश को आजाद कराने में भगत सिंह का योगदान महत्वपूर्ण

महराजगंज: जिला कांग्रेस कार्यालय महराजगंज में सोमवार को शहीद भगत सिंह की 114 वीं जयंती उनकी वीरता को याद करते हुए मनाई गई। जिलाध्यक्ष अवनीश पाल की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता व आजादी में उनके योगदान को याद किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष पाल ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। देश की शान की रक्षा के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इनायत खान, आद्या प्रसाद खरबार, रेनू गुप्ता, जग्गू प्रसाद, वसी अहमद, पूर्णमासी प्रसाद, दिलीप गहलोत, संदीप तिवारी, मुंद्रिका प्रसाद, अशोक मद्धेशिया, दालमन गुप्ता, रामकिशुन आदि मौजूद रहे।

मनाई गई जयंती

नगर पंचायत कार्यालय आनंदनगर में बलिदानी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। कहा कि हम बलिदानियों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश को आजादी दिलाने के लिए वीर भगत सिंह ने प्राणों की शहादत दी। हम उनके ऋण को कभी नहीं चुका सकते। उन्हें याद करने और उनके दिखाए मार्ग पर चल कर हमें देश हित में कार्य करना चाहिए। निडरता एवं निर्भयता भगत सिंह के मन में कूट-कूटकर भरी थी। कभी न हार मानना व सत्य की राह पर चलकर देश को आजाद करवाना हमेशा उनके जीवन का लक्ष्य रहा। सभासद महेश लोहिया, साबिर अली, धीरेंद्र श्रीवस्तव, कमलेश शर्मा, आशीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.