Move to Jagran APP

भूस्खलन से सात की मौत, पांच घायल

पहली घटना दांग जिले में हुई। यहां भूस्खलन की चपेट में आए कार सवार विमल श्रेष्ठ अनीता सागर व पूरन की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के साथ नदी में गिरी कार व शवों को बाहर निकाला। दूसरी घटना पोखरा के भलाम में रात करीब 12 बजे हुई। वहां भूस्खलन का मलबा एक घर पर आ गिरा। मलबे में दब कर सुनमाया तमांग नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 11:57 PM (IST)
भूस्खलन से सात की मौत, पांच घायल
भूस्खलन से सात की मौत, पांच घायल

महराजगंज: नेपाल के पहाड़ों में रह-रह कर हो रही बारिश से भूस्खलन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पोखरा व दांग जिले में बुधवार की अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

पहली घटना दांग जिले में हुई। यहां भूस्खलन की चपेट में आए कार सवार विमल श्रेष्ठ, अनीता, सागर व पूरन की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के साथ नदी में गिरी कार व शवों को बाहर निकाला। दूसरी घटना पोखरा के भलाम में रात करीब 12 बजे हुई। वहां भूस्खलन का मलबा एक घर पर आ गिरा। मलबे में दब कर सुनमाया तमांग नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में घायल पति श्रेष्ठ ने इलाज के दौरान मणिपुर अस्पताल में दम दौड़ दिया। उसके दो बच्चे घटना में घायल हुए हैं। तीसरी घटना पोखरा क्षेत्र के नमूनाटोल की है। यहां एक घर भूस्खलन के मलबे के नीचे दब गया। जिसमें लक्ष्य नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पोखरा क्षेत्र के बसेरी में भूस्खलन से तीन बच्चे घायल हो गए। यह मार्ग हैं अवरुद्ध बुधवार को हुए भूस्खलन से बुटवल-पाल्पा-काठमांडू मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। नारायणघाट-मुगलिग-काठमांडू मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। नेपाल प्रशासन रास्तों पर जमा हुए मलबे को हटाने में जुटा है। कई नेपाली व भारतीय ट्रकें मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसी हैं।

हवाई यात्रा को प्राथमिकता दे रहे लोग

नेपाल के मुख्य सड़क मार्गों पर हो रहे भूस्खलन को देखते हुए लोग काठमांडू व पोखरा जाने के लिए हवाई यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। बीते एक सप्ताह में भैरहवा के गौतम बुद्ध हवाई अड्डे पर काफी भीड़ जुट रही है। टिकट की बुकिग एक दिन पहले ही हो जा रही है।

पोखरा प्रहरी के डीएसपी सुवाल हमाल का कहना है भूस्खलन का सिलसिला जारी है। सात लोगों की मौत हुई है। रास्तों से मलबा हटाए जाने का कार्य जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.