विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट से बैरियर फांदकर भागा था ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन ब्राउन, महराजगंज पुलिस ने विवेचक को बनाया गवाह

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:34 PM (IST)

दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन ब्राउन के मामले में महराजगंज पुलिस ने दिल्ली के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली एयरपोर्ट से फरार ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन ब्राउन का मामला।

  2. महराजगंज पुलिस ने दिल्ली के विवेचक को अपने मुकदमे में गवाह बनाया।

  3. बिना पासपोर्ट-वीजा नेपाल जाते समय सोनौली सीमा पर पकड़ा गया था।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन ब्राउन के मुकदमे में विवेचक उपनिरीक्षक कुनाल किशोर को पुलिस ने अपने मुकदमे में गवाह बनाया है। पुलिस ने गवाह के बयान को केस डायरी में दर्ज कर लिया है। जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैट्रिक उर्फ जार्डन ब्राउन उर्फ लोगन मिलर को एसएसबी जवानों ने पासपोर्ट-वीजा के बिना भारत से नेपाल जाने के प्रयास में सोनौली सीमा के पास पकड़ा था।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थाने में 31 अक्टूबर 2025 को आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे के विवेचक ने महराजगंज पुलिस को बताया कि जार्डन जोसेफ 29 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे थाईलैंड से डिपोर्ट होकर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था। उसे एयर इंडिया की फ्लाइट से ब्रिटेन भेजना था।

वह अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट क्षेत्र में एयरलाइन एस्कार्ट स्टाफ की निगरानी में था। स्टाफ की कथित लापरवाही का फायदा उठाकर वह वहां से निकलकर आगमन इमिग्रेशन एरिया में काउंटर नंबर 47 के फ्लैप गेट से छलांग लगाकर बिना जांच के कस्टम क्षेत्र पार करते हुए टर्मिनल भवन से बाहर निकल गया।

दिल्ली पुलिस के विवेचक उपनिरीक्षक कुनाल किशोर का बयान महराजगंज पुलिस की विवेचना में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली में दर्ज मुकदमे की अगली सुनवाई 29 सितंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में, जबकि महराजगंज मामले की सुनवाई 28 सितंबर को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- 7 फर्जी पहचान, आध्यात्मिक गुरु का चोला; दिल्ली एयरपोर्ट से भागे ब्रिटिश नागरिक का गोवा कनेक्शन उजागर