महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल, आठ थानेदारों और 21 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बड़ा पुलिस फेरबदल किया है। इसमें ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया बड़ा फेरबदल।
एक निरीक्षक समेत आठ थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए।
21 उप निरीक्षकों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार की भोर में जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल किया। एक निरीक्षक समेत आठ थानेदारों की तैनाती बदली गई है।
इनमें सात थानाध्यक्ष शामिल हैं। इसके साथ ही 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पनियरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं घुघली, कोल्हुई, पनियरा, सोनौली, श्यामदेउरवा और सिंदुरिया समेत कई थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं।
नवीन तैनाती के तहत धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली, आलोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी मिठौरा, थाना सिंदुरिया से थानाध्यक्ष कोल्हुई और कुंवर गौरव सिंह कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा बनाए गए हैं।
सूरज कुमार को घुघली थानाध्यक्ष पद से हटाकर थाना नौतनवां भेजा गया है। इसी क्रम में विशाल कुमार शुक्ला को सिंदुरिया थानाध्यक्ष से थानाध्यक्ष सोनौली, महेन्द्र कुमार मिश्रा को सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा और अनूप तिवारी को ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी दी गई है।
चौकी प्रभारियों समेत 21 उप निरीक्षकों का भी तबादला
महराजगंज : पुलिस विभाग में दूसरे स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना कोतवाली और भूपेन्द्र कुमार सिंह को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी जेल, थाना कोतवाली बनाया गया है।
रूपेश पाल पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, थाना भिटौली, जबकि मधुकर सिंह निचलौल से चौकी प्रभारी खुटहां, थाना पनियरा बनाए गए हैं । गोविन्दर यादव को फरेंदा से चौकी प्रभारी शिकारपुर, थाना भिटौली और देवेन्द्र दुबे को निचलौल से चौकी प्रभारी मुजुरी, थाना पनियरा भेजा गया है।
अजय कुमार यादव ठूठीबारी से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, थाना नौतनवां और अनिश कुमार सिंह फरेंदा से चौकी प्रभारी परतावल, थाना श्यामदेउरवा बनाए गए हैं। संदीप कुमार चौधरी को सिंदुरिया से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, थाना पुरन्दरपुर की जिम्मेदारी मिली है।
अखिलेश यादव पुलिस लाइन से जनसुनवाई सेल भेजे गए हैं। शोभा यादव कोल्हुई से वरिष्ठ उपनिरिक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल कोठीभार से वरिष्ठ उपनिरिक्षक कोल्हुई और रमेश पुरी ठूठीबारी से वरिष्ठ उपनिरिक्षक पुरन्दरपुर बनाए गए हैं। इसी तरह रामजी गुप्ता परसामलिक से वरिष्ठ उपनिरिक्षक निचलौल, रमेश वरुण चौकी प्रभारी पकड़ी से थाना कोल्हुई और राकेश कुमार चौकी प्रभारी जेल से थाना पुरन्दरपुर भेजे गए हैं।
छोटेलाल चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी से थाना परसामलिक, रोहित यादव चौकी प्रभारी खुटहां से पुलिस लाइन और अशोक गिरी चौकी प्रभारी मुजुरी से पुलिस लाइन भेजे गए हैं।
आलोक कुमार राय चौकी प्रभारी परतावल से थाना ठूठीबारी और संजय सिंह चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर से थाना सिंदुरिया भेजे गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और उप निरीक्षकों को नवीन दायित्वों का निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
