विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ से अलर्ट पर महराजगंज प्रशासन, आपदा प्रबंधन की इकाइयां सक्रिय

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:49 PM (GMT+05:30)

नेपाल के गोरखा जिले में बाढ़ की सूचना के बाद महराजगंज प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने गंडक नदी ...और पढ़ें

नेपाल के बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ से अलर्ट पर महराजगंज प्रशासन।

नेपाल के बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ से अलर्ट पर महराजगंज प्रशासन।

HighLights

  1. नेपाल के गोरखा जिले में बाढ़ की सूचना मिली।

  2. महराजगंज प्रशासन ने 12-14 घंटे का अलर्ट जारी किया।

  3. गंडक नदी के जलप्रवाह पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। नेपाल में गोरखा जिले में बाढ़ की सूचना के बाद महराजगंज जिला प्रशासन सतर्क है। रविवार शाम कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि फिलहाल गंडक नदी का जलप्रवाह सामान्य है, लेकिन एहतियातन अगले 12 से 14 घंटे तक स्थिति पर विशेष निगरानी के लिए अलर्ट जारी किया गया है, और स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि महराजगंज नेपाल की सीमा से सटा जिला है। ऐसे में वहां होने वाली घटनाओं का गंडक नदी के जलस्तर पर संभावित असर देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। राहत आयुक्त कार्यालय और नेपाल के संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन से जुड़ी इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें। उन्होंने बताया कि फिलहाल वाल्मीकिनगर बैराज पर जलप्रवाह सामान्य है।

नेपाल में भी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बताया गया है। बैराज के डाउनस्ट्रीम में महराजगंज की सीमा पर इस घटना का कोई विशेष प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है।

यह भी पढ़ें- महाराजगंज में बाढ़ के पानी के साथ गांवों तक पहुंचे दर्जिनिया ताल के मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण