कुख्यात गैंग्स्टर के रूप में हुई शव की हुई शिनाख्त, गोरखपुर-बस्ती मंडल के थानों में दर्ज हैं 24 मुकदमे
महराजगंज में नहर से मिले शव की पहचान कुख्यात गैंग्स्टर गौतम उर्फ संदीप के रूप में हुई है। उस पर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, महराजगंज। नहर में भैंसा पुल के पास सोमवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के परसागिदही निवासी गौतम उर्फ संदीप के रूप में हुई।
मृतक कुख्यात गैंग्स्टर था। उसके विरुद्ध गोरखपुर-बस्ती मंडल के विभिन्न जिलों के थानों में लूट, हत्या के प्रयास और गैंग्स्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 24 मुकदमें दर्ज हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण नहर में डूबना बताया गया है। परसागिदही निवासी गौतम उर्फ संदीप दो फरवरी से घर से गायब था। उसकी मां उर्मिला ने घुघली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
साेमवार को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर उसका शव भिटौली थाना क्षेत्र के देवरिया शाखा नहर में भैंसा पुल के पास से बरामद किया था। मंगलवार को शव अंतिम संस्कार उसके गांव परसागिदही नहर किनारे पुलिस की उपस्थिति में हुआ।
मृतक के विरुद्ध गोरखपुर में पांच, कुशीनगर में दो, संतकबीरनगर में तीन, महराजगंज के कोतवाली में 10, निचलौल में दो, सिंदुरिया में दो सहित 24 मुकदमें दर्ज थे।
घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक संदीप घुघली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। महराजगंज के कोतवाली थाना व संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाने में उसके ऊपर गैंग्स्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी थी।
