विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराजगंज में दशहरा पर भारी वाहनों की नो-इंट्री, कई जगहों पर बनाए गए डायवर्जन प्वाइंट

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:07 PM (IST)

महराजगंज में नवमी और दशहरा पर्व पर 19 व 20 अक्टूबर को भारी व व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक ...और पढ़ें

भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक

भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक

HighLights

  1. नवमी-दशहरा पर महाराजगंज में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित।

  2. 19 व 20 अक्टूबर को सुबह 10 से रात 2 बजे तक रोक।

  3. सिंदुरिया, शिकारपुर समेत चार चौकियों पर नो-इंट्री।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। शारदीय नवरात्र की नवमी और दशहरा पर्व पर नगर क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने के लिए भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका है।

इसके मद्देनजर दोनों दिन सुबह 10 बजे से रात 2 बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से प्रमुख मार्गों पर जाम लग सकता है।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वाहन चालकों से निर्धारित समय में शहर की ओर भारी वाहन न लाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

इन 4 स्थानों पर रहेगी नो-इंट्री

भारी वाहनों को नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार उनका मार्ग बदलने के लिए सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी पर नो-इंट्री और डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां यातायात व्यवस्था के अनुसार वाहनों को रोका जाएगा या वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी छूट

यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट रहेगी। आम नागरिकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस-प्रशासन के निर्देशों में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।