Move to Jagran APP

महराजगंज में झमाझम बारिश से अस्त- व्यस्त हुआ जनजीवन, जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

महराजगंज जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद जिला मुख्यालय पर सरकारी कार्यालयों समेत कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया है। इतना ही नहीं सदर ब्लाक क्षेत्र के कई विद्यालयों में भी बारिश का पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

By Pragati ChandEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 06:58 PM (IST)
महराजगंज में झमाझम बारिश से अस्त- व्यस्त हुआ जनजीवन, जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी
जलभराव से जनजीवन अस्त- व्यस्त। (फाइल फोटो)

महराजगंज, जागरण संवाददाता। महराजगंज जिले में बुधवार की रात से हो रही लगातार वर्षा से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में करीब 55 मिलीमीटर हुई वर्षा से नगर के अधिकांश मुहल्लों संग सरकारी कार्यालयों में पानी लग गया है, जिससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जलजमाव के बीच से ही होकर लोगों को कार्यालय और अस्पताल तक जाना पड़ा। शहर से लेकर गांव तक के कई परिषदीय विद्यालयों में जलजमाव से छात्रों की पढ़ाई में काफी परेशानी हुई।

loksabha election banner

यहां हुआ जलभराव

नगर में सर्वाधिक जलजमाव की स्थित लोहिया नगर, राजीव नगर, अमरूतिया आदि आधा दर्जन वार्डो में पानी लग गया। नगर के सबसे क्रीम सिविल लाइन वार्ड की स्थिति भी काफी दयनीय है। समुचित सफाई के अभाव में नालियां चोक हो गईं हैं, जिसके के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है। मऊ पाकड़ वार्ड की भी यही स्थिति है। इसके अलावा लोहियानगर, सरोजनीनगर वार्ड की कई सड़कें पानी में डूबने की वजह से लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हुई।

सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव

सरकारी कार्यालयों में जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील, सदर ब्लाक, जिला संयुक्त अस्पताल, आबकारी विभाग, परिवहन निगम परिसर में भी जल जमाव की स्थिति रही, जिससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वर्षा के कारण सड़कों पर रोज की अपेक्षा कम ही लोग नजर आए, जिसे बहुत जरूरी था, वही बारिश से जतन कर घर से निकला। वरना अधिकांश लोग घरों में कैद रहना ही उचित समझा। वर्षा के कारण मजदूरों की मजदूरी भी मारी गई। सक्सेना चौक पर खड़े अधिकांश मजदूरों को काम नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

विद्यालय में हुआ जलजमाव, विद्यालयों में कम ही पहुंचे छात्र

शहर से लेकर गांव तक कई परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार की सुबह तेज वर्षा की वजह बच्चों की संख्याएं काफी कम ही रहीं। कई विद्यालयों में जलजमाव के चलते शिक्षण कार्य बाधित रहा। हालांकि शिक्षक विद्यालयों पर पहुंचे और पूरे दिन कार्य किया। सदर क्षेत्र के बागापार, मिठौरा के पतरेंगवा समेत कई विद्यालयों में पानी लगा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.