विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, महराजगंज में निर्वाचन कार्यों के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:52 PM (IST)

जिला प्रशासन महराजगंज ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित ...और पढ़ें

यूपी चुनाव के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी।

यूपी चुनाव के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी।

HighLights

  1. विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां महराजगंज में तेज।

  2. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति।

  3. विभिन्न निर्वाचन कार्यों की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित होगा।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग निर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्धारित समय पर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोडल अधिकारियों को मानव संसाधन प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, परिवहन प्रबंधन, कम्प्यूटरीकरण एवं साइबर सुरक्षा, स्वीप, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा योजना, ईवीएम प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी), व्यय मॉनिटरिंग, मतपत्र/डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस, मीडिया, संचार योजना, निर्वाचक नामावली, शिकायत निवारण एवं मतदाता हेल्पलाइन तथा प्रेक्षकों से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के साथ विभिन्न विभागों एवं संबंधित अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों की पहले से तैयारी और नियमित निगरानी के माध्यम से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, इसके लिए निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज के लिए 29716 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी