महराजगंज में नेपाल तस्करी के लिए छिपाए गए लाखों के विदेशी बिस्किट और चिप्स बरामद, SDM ने की कार्रवाई
महराजगंज में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल तस्करी के लिए रखे गए करीब तीन लाख रुपये के ...और पढ़ें

छापेमारी के दौरान बरामद सामान के साथ खड़े एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता व सीओ अनिरुद्ध कुमार। जागरण
HighLights
महराजगंज में तीन लाख के विदेशी खाद्य उत्पाद जब्त।
नेपाल तस्करी के लिए रखे गए थे बिस्किट, चिप्स।
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के विदेशी खाद्य उत्पाद बरामद किए हैं। निचलौल के उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में की गई छापेमारी में नेपाल भेजे जाने के लिए स्टाक कर रखा गया माल जब्त किया गया।
मंगलवार की रात उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार तथा चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी सानू कुमार यादव के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी खाद्य सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान में 120 गत्ता बिस्किट, नौ गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (107 ग्राम पैक) तथा 39 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (40 ग्राम पैक) शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, बिस्किट के प्रत्येक गत्ते में 60 पैकेट, 107 ग्राम वाले प्रिंगल्स के प्रत्येक गत्ते में 16 डिब्बे तथा 40 ग्राम वाले प्रिंगल्स के प्रत्येक गत्ते में 12 डिब्बे रखे गए थे। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें- सोनौली सीमा पर हाइड्रोपोनिक वीड तस्करी का नया गलियारा, थाईलैंड-नेपाल कनेक्शन सक्रिय
टीम ने संपूर्ण माल को कस्टम एक्ट के तहत जब्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि आरोपित नेपाल तस्करी के उद्देश्य से उक्त माल को लाकर डंप किया था। मामले में आवश्यक जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
