विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुमक्खी पालन से चमकेगी किसानों की किस्मत, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी; ऐसे करें आवेदन

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:16 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 06:17 PM (IST)

किसानों की आय बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आठ मौन पालन यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. महराजगंज में मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में वृद्धि।

  2. बागवानी मिशन के तहत 40% अनुदान, 8 यूनिट का लक्ष्य।

  3. एक यूनिट से 75 हजार रुपये का शहद उत्पादन संभव।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। खेती-किसानी के साथ मधुमक्खी पालन किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर जरिया बन सकता है। शहद उत्पादन से अतिरिक्त आमदनी हासिल करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में उद्यान विभाग ने जिले में आठ मौन पालन यूनिट स्थापित कराने का लक्ष्य तय किया है।

बागवानी विकास मिशन योजना के तहत यूनिट स्थापना के लिए किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत आठ-आठ फ्रेम वाले 50 बॉक्स की एक मौन पालन यूनिट स्थापित की जाएगी।

एक यूनिट की कुल लागत 3.20 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें लाभार्थी को 40 प्रतिशत यानी 1.28 लाख रुपये अनुदान के रूप में मिलेगा। अनुदान की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में दिए जाने की व्यवस्था है। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को योजना से जोड़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया कराई जा रही है।

एक यूनिट से 75 हजार रुपये के शहद का अनुमान

मधुमक्खी पालन से किसानों को खेती के साथ अतिरिक्त आय मिल सकती है। विभागीय आंकलन के अनुसार एक बॉक्स से एक माह में करीब पांच किलो शुद्ध शहद प्राप्त होता है। इस हिसाब से 50 बॉक्स वाली एक यूनिट से करीब 250 किलो यानी ढाई क्विंटल शहद मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी में पशुपालकों के लिए खुशखबरी! स्वदेशी नस्ल की गाय पालने पर मिलेगी 15 हजार तक की प्रोत्साहन राशि

शहद की कीमत 300 रुपये प्रति किलो मानें तो एक यूनिट से करीब 75 हजार रुपये मूल्य का शहद प्राप्त होगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में मधुमक्खी पालन के लिए जिले में आठ यूनिट स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आठ-आठ फ्रेम वाले 50 बॉक्स की एक यूनिट की कुल लागत 3.20 लाख रुपये है। योजना के तहत लाभार्थी को लागत का 40 प्रतिशत यानी 1.28 लाख रुपये अनुदान बैंक खाते में दिए जाने की व्यवस्था है। इच्छुक किसान आनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

                                                            डॉ. संजय कुमार रस्तोगी, जिला उद्यान अधिकारी, महराजगंज