विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस, महराजगंज में गांव-गांव पहुंचेगी टीम

Published: Sat, 04 Jul 2026 08:14 PM (IST)

महराजगंज में कांग्रेस 13 जुलाई को राम मंदिर चंदे और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी ...और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस।

HighLights

  1. कांग्रेस 13 जुलाई को महराजगंज में धरना-प्रदर्शन करेगी।

  2. राम मंदिर चंदे और पेपर लीक मुख्य मुद्दे हैं।

  3. पार्टी इन मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाएगी।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी एवं अखिल भारतीय अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम द्वारा लखनऊ में दिए गए संगठनात्मक दिशा-निर्देशों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम मंदिर के चंदे और युवाओं से जुड़े पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जनता जवाब चाहती है।

उन्होंने बताया कि इन विषयों को लेकर कांग्रेस 13 जुलाई को महराजगंज मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके माध्यम से पार्टी इन मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

मुख्य वक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि लखनऊ में हुई राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले डेढ़ माह के भीतर वरिष्ठ नेता बूथ स्तर तक गठित संगठन की समीक्षा करेंगे।

पूर्व प्रदेश सचिव झिनकू चौधरी और वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया।

जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह ने पिछली बैठक के प्रस्तावों का अनुमोदन करते हुए नए प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान नरसिंह उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, गुड्डू कुमार सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

जिला प्रवक्ता गोपाल शाही, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण चौरसिया, नूर आलम, इंजीनियर शिवपूजन, जिला महासचिव अंबरीष शाही, अफजल अब्बासी, बख्शीश अली, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, दीपचंद तिवारी, संतोष मोदनवाल, अनिल चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, CM योगी आठ जुलाई को देंगे बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें- काशी में गूंजेगा 'हर-हर महादेव': 92 फीसदी पूरा हुआ वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम का काम, शिव थीम पर बन रहा डमरू और त्रिशूल