विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में 124 वाहन मालिकों से होगी वसूली, एआरटीओ ने डीएम को भेजी लिस्ट

Published: Sat, 21 Mar 2026 03:52 PM (IST)

महराजगंज में संभागीय परिवहन विभाग ने 124 व्यावसायिक वाहन स्वामियों से लगभग एक करोड़ रुपये के बकाया वाहन कर की ...और पढ़ें

124 वाहन मालिकों से होगी वसूली।

124 वाहन मालिकों से होगी वसूली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज। जिले में कर बकाया को लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। नियत समय पर वाहन कर जमा न करने वाले 124 व्यावसायिक वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन सभी के विरुद्ध वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। विभाग ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इन वाहनों पर कुल मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये का कर बकाया है।

जिले में कई वाहन लंबे समय से बिना टैक्स जमा किए धड़ल्ले से चल रहे हैं। वाहन इसका व्यवसायिक उपयोग कर धन भी अर्जित कर रहे हैं, लेकिन कर जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे न सिर्फ शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

बिना वैध कागजात और कर भुगतान के चलने वाले ऐसे वाहन दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कई वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

परिवहन विभाग की ओर से संबंधित वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस जारी कर बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद अधिकांश वाहन मालिकों ने न तो कर जमा किया और न ही विभागीय निर्देशों का पालन किया। ऐसे में विभाग को अब कठोर कदम उठाने पड़े हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां एक ओर राजस्व वसूली में तेजी आने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर वाहन स्वामियों में भी नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।

बकाया वाहन मालिकों के विरुद्ध वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र ीप्रेषित किया गया है। बकाया कर जमा न करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन सीज, परमिट निरस्त करने और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -मनोज सिंह, एआरटीओ।