विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में एईआरओ से विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Published: Sat, 24 Jan 2026 01:54 PM (IST)

नौतनवा तहसील में एईआरओ और अधिवक्ता के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने ...और पढ़ें

एईआरओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े अधिवक्ता। जागरण

 एईआरओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े अधिवक्ता। जागरण

HighLights

  1. एईआरओ-अधिवक्ता विवाद के बाद दर्ज मुकदमे का विरोध।

  2. अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

  3. मुकदमा वापस लेने, एईआरओ पर कार्रवाई की मांग।

---एक तरफ कार्रवाई का अधिवक्ताओं ने लगाया आरोप
--

जागरण संवाददाता, नौतनवा: तहसील सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) से हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। अधिवक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने नौतनवा कस्बे में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए दर्ज मुकदमा वापस लेने और एईआरओ के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की।
गुरुवार को तहसील सभागार में एसआईआर कार्य के दौरान अधिवक्ता राजकुमार उर्फ राजन और एईआरओ हर्षवर्धन श्रीवास्तव के बीच कहासुनी हो गई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसके बाद एईआरओ की तहरीर पर अधिवक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसी कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना था कि पूरे प्रकरण में प्रशासन ने केवल एईआरओ का पक्ष सुना और बिना निष्पक्ष जांच के अधिवक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि एईआरओ की कार्यशैली मनमानी है और उनके व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस लेकर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अधिवक्ता गिरीश चंद्र त्रिपाठी, साधुशरण मिश्र, अनिल चौधरी, संतोष पांडेय, रवि मिश्रा, सुनील, विजय, कपीस यादव, प्रभाकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।