Move to Jagran APP

केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया माफिया विनोद उपाध्याय

पुलिसकर्मी कड़ी सुरक्षा के बीच उसे लेकर फतेहगढ़ गए। विनोद पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 07:41 PM (IST)
केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया माफिया विनोद उपाध्याय
केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया माफिया विनोद उपाध्याय

महराजगंज: जिला जेल महराजगंज में बंद गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला बाजार निवासी माफिया विनोद उपाध्याय को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) भेज दिया गया। रविवार की रात पुलिसकर्मी कड़ी सुरक्षा के बीच उसे लेकर फतेहगढ़ गए। विनोद पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

loksabha election banner

महराजगंज जेल में वह एक माह बंद रहा। 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद उसे बैरक में शिफ्ट किया गया था। यहां जेल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना, अंकित गुर्जर सहित अन्य अपराधी पहले से बंद हैं। रविवार को शासन से आदेश मिलने के बाद पुलिस लाइन से सुरक्षाकर्मी जेल पहुंचे और उसे लेकर रवाना हुए। जेलर अरविद श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से माफिया विनोद उपाध्याय को फतेहगढ़ भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.