Move to Jagran APP

उत्साह पूर्वक पूजे गए भगवान गोवर्धन

जिले भर में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई । प्रत्येक घर में लोगों ने गोबर से भगवान गोवर्धन का चित्र बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की तथा परिवार के मंगल की कामना की। घर में बने लजीज व्यंजन का सभी ने आनंद भी लिया। पर्व के दौरान राजीव नगर, वीरबहादुर नगर व सुभाष नगर में महिलाओं व परिवार के सदस्यों ने सुबह से ही तैयारी प्रारंभ कर दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:22 PM (IST)
उत्साह पूर्वक पूजे गए भगवान गोवर्धन
उत्साह पूर्वक पूजे गए भगवान गोवर्धन

महराजगंज: जिले भर में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई । प्रत्येक घर में लोगों ने गोबर से भगवान गोवर्धन का चित्र बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की तथा परिवार के मंगल की कामना की। घर में बने लजीज व्यंजन का सभी ने आनंद भी लिया। पर्व के दौरान राजीव नगर, वीरबहादुर नगर व सुभाष नगर में महिलाओं व परिवार के सदस्यों ने सुबह से ही तैयारी प्रारंभ कर दी। घर में या सार्वजनिक स्थलों पर भगवान गोवर्धन का चित्र बनाकर सामग्रियां जुटाना शुरू कर दिया। सामग्रियों को एकत्रित करने के उपरांत वे स्नान करने पहुंचे। स्नान कर नए वस्त्र में उन्होंने भगवान गोवर्धन के आकृति के समक्ष पूजा प्रारंभ की। उत्साह पूर्वक पूजा करने वालों ने परिवार में खुशी, सुख व समृद्धि की कामना की। इसके बाद पारंपरिक ढंग से गोधन कूट कर त्योहार को मनाया गया। गोधन कूटने के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर धागा बांध चना के साथ मिठाई का प्रसाद खिलाया। गोधन कूटने के दौरान 'अंवरा कुटीली भंवरा कुटीला जम के दुआर, कुटीला भइया के दुश्मन आठो पहर दिन रात' गीत गाए। पूजन के उपरांत सभी ने चावल से बने लजीज व्यंजन का आनंद लिया। निचलौल कार्यालय, आनंदनगर कार्यालय व नौतनवा कार्यालय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में भी गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाई गई। सभी ने गोबर से बनी आकृति के समक्ष पूरे भक्तिभाव से पूजा की तथा भगवान गोवर्धन को याद किया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.