तहसील में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर लगा ताला
मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान कैसे सफल साबित हो सकता है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:22 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 06:22 PM (IST)
महराजगंज: नौतनवा तहसील सभागार के बगल में एक रूम को हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां मंगलवार को 2.30 बजे दरवाजे पर ताला लगा रहा। ताला लगा देख लोगों में हर ओर चर्चा हो रही थी कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान कैसे सफल साबित हो सकता है। जब धूमधाम से कक्ष का उद्घाटन करने के बाद जिम्मेदार कर्मचारी ताला बंद कर गायब हैं। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क प्रभारी जयंती रावत को बनाया गया है। जो 10 से 12 हेल्प डेस्क पर तथा बाद में निर्वाचन कार्यालय में ड्यूटी करती हैं। अनुभवी कर्मचारियों की कमी के कारण इस तरह का रूटीन बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें