Move to Jagran APP

छोटी दीपावली : खरीदी मिठाई, फोड़े पटाखे

महराजगंज : दीपोत्सव महोत्सव के तीसरे दिन छोटी दीपावली पर चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल रहा। बाजारों में

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:01 PM (IST)
छोटी दीपावली : खरीदी मिठाई, फोड़े पटाखे
छोटी दीपावली : खरीदी मिठाई, फोड़े पटाखे

महराजगंज : दीपोत्सव महोत्सव के तीसरे दिन छोटी दीपावली पर चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल रहा। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल रही और लोगों ने दीपावली महापर्व को खुशनुमा बनाने के लिए झूम कर मिठाई और पटाखे खरीदे। बच्चों व युवाओं ने छोटी दीपावली पर पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई। हर घर से यम दीपक निकले और श्रद्धालु मां लक्ष्मी के स्वागत में जुट गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आम से लेकर खास वर्ग के लोगों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीदी। लाई, गट्टा, चीनी के हाथी-घोड़े भी खूब बिके। हर दुकान पर भारी भीड़ रही। झालरों संग मिट्टी के दीपक भी लोगों के आकर्षण के केंद्र रहे। शाम होते ही हर घर रंग-बिरंगी झालरों की चकाचौंध से जगमग हो गया वहीं शहर के सभी मार्ग पर पथ प्रकाश की दुधिया रोशनी में नहा उठे। दीपावली की पूर्व संध्या पर गिफ्ट बांटने में भी लोग जुट रहे। हर वर्ग ने अपनी जेब की ताकत के अनुसार त्योहारी बांट कर कमजोर वर्ग के लोगों संग गरीबों के घरों में भी खुशियां भरने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की धूम रही। लोगों ने शुभकामनाएं भेज कर दीपावली की खुशियों में चार-चांद लगा दिए। एक समय ऐसा भी आया जब सारे नेटवर्क व्यस्त हो गए, फिर भी लोगों ने हार नहीं मानी और शुभकामना संदेश भेज कर ही दम लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.