तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार
ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे तो तेंदुए ने बकरी को छोड़कर भाग गया
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM (IST)
महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरा चरगहा के टोला छावनी में तेंदुए ने झोपड़ी में घुसकर बकरी को शिकार बनाया। जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बड़हरा चरगहा में शुक्रवार रात करीब एक बजे विनोद चौहान के घर झोपड़ी फाड़कर बकरी को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। यह जानकारी जब गृह स्वामी को हुई तो वह शोर मचाने लगे। जिसे सुनकर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे तो तेंदुए ने बकरी को छोड़कर भाग गया। इसके शरीर पर तेंदुए के पंजे एवं दांत के गहरे जख्म देखा गया। तेंदुए के दस्तक की जानकारी ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा ने वन विभाग को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें