भूमि विवाद में मारपीट, एक की हालत गंभीर
जिसके बाद मामला बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:31 PM (IST)
महराजगंज: बृजमनगंज थानाक्षेत्र के गुजरौलिया में सोमवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। गुजरौलिया के बरई टोला निवासी संतबली चौरसिया व राजमन के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद मामला बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें राजमन व उसकी पत्नी निर्मला ने संतबली पर हमला कर दिया। जिससे संतबली लहूलुहान हो गए, तथा बीच बचाव करने पहुंचे संतबली का पुत्र मनोज भी घायल हो गया। स्वजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें