गुफा से अंदर जा कर मां ज्वाला का दर्शन करेंगे भक्त
आनंदनगर रेलवे स्टेशन के पीछे गुफा की आकृति के पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वही नगर के अन्य स्थानों पर मंदिरों के तर्ज पर दुर्गा पंडाल का निर्माण अंतिम दौर में है। मिलगेट पर दुर्गा पूजा नव युवक संघ समिति की ओर से भव्य मंदिर के तर्ज पर दुर्गा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। भक्तों के सुविधाओं को देखते हुए कुशल कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
महराजगंज: आनंदनगर रेलवे स्टेशन के पीछे गुफा की आकृति के पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वही नगर के अन्य स्थानों पर मंदिरों के तर्ज पर दुर्गा पंडाल का निर्माण अंतिम दौर में है। मिलगेट पर दुर्गा पूजा नव युवक संघ समिति की ओर से भव्य मंदिर के तर्ज पर दुर्गा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। भक्तों के सुविधाओं को देखते हुए कुशल कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली, भगवान गणेश की भव्य मूर्ति विधिपूर्वक स्थापित की जाएगी। मां दुर्गा पूजा संघ रेलवे स्टेशन आनंदनगर द्वारा स्टेशन के पीछे 200 फिट का विशाल पंडाल और मां ज्वालादेवी का भव्य गुफा बनाया जा रहा है। गुफा के अंदर मां ज्वाला देवी का दर्शन होगा। पंडाल और गुफा का निर्माण करीब दो महीने से जारी है। इतना ही नहीं पूरे नवरात्र भजन कीर्तन व आरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुफा व पंडाल बनाने का काम कुशल कारीगर कर रहे हैं। पंडाल में पंखा, विभिन्न प्रकार की रंगीन लाइट व अनेक सामान लगाए जा रहे हैं।