पुलिस लाइन में शुक्रवार को होली खेलेंगे पुलिस कर्मी
महराजगंज : जिले में तैनात पुलिस कर्मी शुक्रवार को पुलिस लाइन में होली खेलेंगे। इस होली को खास बनाने
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:00 AM (IST)
महराजगंज : जिले में तैनात पुलिस कर्मी शुक्रवार को पुलिस लाइन में होली खेलेंगे। इस होली को खास बनाने में जिम्मेदार जुट गए हैं। अबीर-गुलाल संग रंगों की व्यवस्था करा ली गई है और साफ-सफाई कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की होली को भव्य बनाने की जिम्मेदारी आरआइ को सौंपी है। पुलिस लाइन में होली की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है । जिले में होली महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के बाद गुरुवार की रात में पुलिस कर्मियों के लिए पकवान विशेषकर गुझिया एवं मिष्ठान बनाए जाएंगे। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें