Move to Jagran APP

अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे हर्षवर्धन

महराजगंज के दो बार सांसद रहे कांग्रेसी नेता स्व. हर्षवर्धन की पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके गांव जंगल जोगियाबारी में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:16 AM (IST)
अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे हर्षवर्धन
अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे हर्षवर्धन

महराजगंज: महराजगंज के दो बार सांसद रहे कांग्रेसी नेता स्व. हर्षवर्धन की पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके गांव जंगल जोगियाबारी में मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व किए गए कार्यों को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व उनकी पुत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उनके पिता ने महराजगंज के विकास का जो सपना देखा था, अब उसे वह पूरा करेंगी। उनके न रहने से यहां जनता की आवाज दब सी गई है। अन्याय व अत्याचार के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

loksabha election banner

इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, आनंदवर्धन सिंह सहित अन्य परिजनों ने पुष्प अíपत कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्र, शरद कुमार सिंह, अरविद मिश्र, बबलू, अबरार इराकी, झिनकू चौधरी, दिलीप चौधरी, विनोद सिंह, नूर आलम, अनिल कुमार गुप्त, अशोक चौरसिया, विनोद कुमार गुप्त, मोहम्मद अली, जफर साहब, राम प्रसाद गुप्त, जीतबहादुर सिंह, झीन्ने सिंह, रामनेवास चौबे, रामकिशुन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.