Move to Jagran APP

महराजगंज में सादगी के साथ मना मोहर्रम का त्योहार

महराजगंज के मुख्यालय कालोनी में मुहम्मद सहाबुद्दीन मुहम्मद याशीन इरसाद सहजादे अल्तमस साहिल आयन महफूज पिपरदेउरा में सलीमुन निशा ने घर पर ही ताजिया रखकर इबादत की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 01:31 AM (IST)
महराजगंज में सादगी के साथ मना मोहर्रम का त्योहार
महराजगंज में सादगी के साथ मना मोहर्रम का त्योहार

महराजगंज: मानवता की रक्षा के लिए कर्बला शहर में अपने साथियों के साथ शहादत देने वाले हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम का त्योहार रविवार को जिले में सादगी के साथ मनाया गया। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कुछ स्थानों पर ताजिया का जुलूस भी निकाला गया, लेकिन अधिकांश स्थानों पर घरों में ही पर्व की परंपराओं को अदा किया गया।

loksabha election banner

महराजगंज के मुख्यालय कालोनी में मुहम्मद सहाबुद्दीन, मुहम्मद याशीन, इरसाद, सहजादे, अल्तमस, साहिल, आयन, महफूज पिपरदेउरा में सलीमुन निशा ने घर पर ही ताजिया रखकर इबादत की। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोहर्रम सादगी के साथ मनाया गया। नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, परतावल, कोल्हुई, बहदुरी, कोठीभार, घुघली, पनियरा, सिदुरिया, मिठौरा गड़ौरा आदि प्रतिनिधियों के अनुसार वहां ही सादगी के साथ मोहर्रम का त्योहार मना।

चौक बाजार संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सभी गांवों में शांति पूर्वक मोहर्रम का त्योहार मनाया। क्षेत्र के पड़री कला, नक्शा-बक्शा, जगदौर, चौक, बागापार, दरहटा आदि स्थानों पर नाम मात्र की भीड़ रही। जो लोग भी कर्बला पर गए तो वहां से मिठाइयां खरीद के चलते बने। इस अवसर पर मौलाना डा. साकिर अली सहित मौलाना अस्मत अली, शकील अहमद, बरकतुल्लाह, रियाजुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार नगर पालिका विष्णुपुरी वार्ड स्थित कर्बला में ताजिया दफन करने के लिए लोग कतार में जा रहे थे, जयहिद चौराहे पर तैनात पुलिस ने रोक लिया और वापस जाने को कहा। जिसको लेकर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी, सूचना पर मय फोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने गाइडलाइन का हवाला देकर समझाया। जिसको लेकर काफी भीड़ जुट गई, करीब आधा घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। भीड़ में नहीं बल्कि एक-एक लोगों को ताजिया ले जाने की अनुमति के बाद मामला शांत हो गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों से अनुरोध किया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

फुलमनहा संवाददाता के अनुसार सरकार के गाइड लाइन के अनुसार बृजमनगंज में मोहर्रम पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया। पूरे दिन क्षेत्र में पुलिस बल मुस्तैद रही। दोपहर बाद शाहाबाद स्थित मस्जिद से ताजिया निकाला गया। नगर के रेलवे स्टेशन चौराहा, कालेज रोड सहित विभिन्न चौराहे होते हुए लेदवा चौराहा स्थित कर्बला पर दफन किया गया। एसओ कमलेश प्रताप सिंह, एसआई उमाकांत सरोज, अश्वनी सिंह मौर्य सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

मोहर्रम कमेटी महराजगंज के अध्यक्ष शमशुल होदा खान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस बार भी न तो जुलूस निकाला गया और न ही कर्बला पर करतब ही दिखाए गए। लोगों ने घरों में ही फातिहा पढ़ा और सत्य के लिए कुर्बान हुए हजरत इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। घरों में ही छोटी ताजिया का निर्माण किया और ताजिया दफन करने की परंपरा को शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.